खेल - खिलाडी

नये गेंदबाजों का जज्बा, आस्ट्रलिया की आधी टीम पवेलियन में

भारत के नये गेंदबाजों का जज्बा आज देखते ही बन रहा था. ब्रिस्बेन में खेले जा रहे निर्णायक चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने अपने नये गेंदबाजों के बलबूते आस्ट्रलिया की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया. पहेले दिन का मैच ख़त्म होने तक 274 रन पर 5 विकेट झटक लिए थे. एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 93 रन पर 4 विकेट होता, अगर अजिंक्य रहाणे ने गली में फील्डिंग के दौरान मार्नस लाबुशेन का आसान सा कैच नहीं टपकाया होता. रहाणे की इस चुक के कारण मैच में कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शानदार शतक जमाया. ऑस्ट्रेलिया ने लाबुशेन के 108 रनों की मदद से मैच में वापसी की.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. डेविड वॉर्नर (David Warner) और मार्कस हैरिस (Marcus Harris) ओपनिंग करने उतरे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके. पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने डेविड वॉर्नर को चलता कर दिया. तीसरे टेस्ट में भी सिराज ने डेविड वॉर्नर का विकेट लिया था. शार्दुल ठाकुर ने मार्कस हैरिस को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

 

अपने पहले मैच में नये गेंदबाजों ने दिखाया कमाल

टीम इंडिया के नये गेंदबाजों ने अपने पहले मैच में ही जबरदस्त कमाल दिखाया. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं. वनडे और टी-20 में शानदार परफॉर्म देने के बाद उनको टेस्ट में मौका दिया गया है. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अपना डेब्यू विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का लिया. वाशिंगटन सुंदर ने पास में फील्डिंग लगाकर स्टीव स्मिथ को आउट किया. स्टीव स्मिथ ने शॉट खेला और पास में खड़े रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कैच को पकड़ लिया. विकेट मिलने के बाद उन्होंने शानदार अंदाज में जश्न मनाया.

वनडे और टी-20 के बाद टी नटराजन (T Natarajan) को भी इस टेस्ट में मौका मिला है. पहले ही टेस्ट में टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी की और पहले दिन ही दो विकेट झटक लिए. उन्होंने मैथ्यू वेड (Matthew Wade) और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को चलता किया. उन्होंने ऐसे मौके पर विकेट लिए, जब टीम इंडिया को विकेट की सख्त जरूरत थी. सबसे शानदार था मैथ्यू वेड का विकेट.

ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट खोकर 200 रन बना चुका था. लाबुशेन शतक जमा चुके थे और वेड अर्धशतक के करीब थे. नटराजन गेंदबाजी करने आए. उन्होंने शानदार गेंद डाली, जिस पर मैथ्यू वेड ने बल्ला घुमाया. बॉल हवा में टंग गई. शार्दुल ठाकुर ने शानदार कैच पकड़ा.

भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले टी नटराजन ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया. मोहम्मद सिराज और शारदुल ठाकुर को भी एक एक विकेट मिला. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर कैमरन ग्रीन 28 और कप्तान टिम पेन 38 रन बनाकर खेल रहे थे.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago