देश - दुनियां

Independence Day पर स्वस्ति फाउन्डेशन ने किया कार्यक्रम

स्वस्ति  फाउंडेशन ट्रस्ट NGO एवं यूथ क्लब मेम्बर्स छतरपुर की टीम ने 75 वें Independence Day पर देश के लिए शहीद होने वाले वीरों को याद करते हुए सोसाइटी के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। सभी सम्मानित सदस्यों एवं बुजुर्गों ने दीप प्रज्ज्वलित कर  मां भारती के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिये गायन,नृत्य, एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और जिन बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया उनको पुरस्कृत भी किया गया।
गायन प्रतियोगिता में टॉमसन नेलसन ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी ओर विजयी रहे,डांस में रुद्रांश विजयी रहे एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया,एवं कला में मानवी राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश शास्त्री जी ने बताया कि सभी बच्चों ने बहुत उत्साहित होकर प्रतियोगिता में भाग लिया और संकल्प लिया कि अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे देंगे,और अपने देश को स्वच्छ एवं सुंदर देश बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि साथ ही सभी बच्चों ने आज ये भी संकल्प किया है कि सभी बच्चे अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक बृक्ष जरूर लगाएंगे। कार्यक्रम ध्वजारोहण से प्रारंभ होकर वंदे मातरम के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे श्री यशपाल चौधरी जी,अनीता शास्त्री जी, पिंकी त्यागी जी,शैलेश शास्त्री जी,वरुण राठौर जी,मुकेश शास्त्री जी,अटल शर्मा जी,गौरव शर्मा जी,राजेश दलाल जी,अनुराग कौशिक जी,दीपक मिश्रा जी,जगदीश मिश्रा जी,शाहनवाज खान जी,फिरदोष खान जी,विनय यादव जी,कार्यक्रम में पधारने वाले सभी महानुभावों का हार्दिक धन्यवाद किया गया।

Independence Day साक्षी तिवारी का चमत्कारिक प्रोग्राम

दिल्ली के छत्तरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में साक्षी तिवारी द्वारा आश्चर्यजनक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया. धर्मेन्द्र तिवारी की सुपुत्री साक्षी ने आँखों पर काले रंग की पट्टी बांधकर खुली आँखों से किये जाने वाले सारे कार्य कर के दिखाए. साक्षी के इस टैलेंट को देख उपस्थित सारे लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली. जब साक्षी तिवारी को उपस्थित जनता में से किसी अपनी पुस्तक पढने को दी और साक्षी ने लिखा हुआ पढ़ कर सुनाया तो तालियों की गढ़गढ़ाहट से आसमान गूंज उठा.

तथास्तु भव ट्रस्ट [ NGO ] के चेयरमैन जितेन्द्र कोठारी [ Jitendra Kothari ] ने साक्षी के कार्यक्रम को संचालित करते हुए बताया कि साक्षी तिवारी जे.बी. पंत कोलेज से इंजीनियरिंग की पढाई कर रही है. पढ़ने के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने टैलेंट को संवारती है. इस विधा को हांसिल करने के लिए साक्षी ने कड़ी मेहनत की है.

 

Corona warrior award वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन ने किया सम्मानित

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago