देश - दुनियां

Delhi News : राजीव दीक्षित वैदिक गुरुकुल का शुभारंभ

Delhi News

गुरुकुल के आरोग्य केंद्र में मिलेगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श

 

रविवार को यज्ञ के साथ गूँजते वैदिक मंत्रों के द्वारा राजीव दीक्षित वैदिक गुरुकुल का शुभारंभ हुआ।हरिपुर गौशाला में संस्थापक सौम्यकुमार मुनिजी के मार्गदर्शन से इस गुरुकुल में कैंसर,शुगर,मिर्गी,ल्यूकोरिया, मोटापा,जोड़ों का दर्द आदि अनेकों प्रकार की लाईलाज बीमारियों का ईलाज/उपचार किया जाएगा।
गुरुकुल के संस्थापक सौम्यकुमार मुनिजी ने बताया कि गौमाता से मिलने वाले प्रत्येक द्रव्य में औषधिय गुण हैं।उस पर ऋषि मुनियों  ने बहुत शोध किया।उसी शोध की कड़ी को आगे बढ़ाया राजीव दीक्षित जी ने।जिनके व्यक्तव्यों से मैं इस विषय पर कार्य करने के लिए प्रेरित हुआ।गुरुकुल के आयुर्वेदिक आरोग्य सेंटर में  पंचगव्य और आयुर्वेद के संयुक्त प्रयोग से सैकड़ों बीमारियों का ईलाज किया जायेगा।सेंटर में चिकित्सा परामर्श बिल्कुल निशुल्क दिया जाएगा और यहां गौमाता के चमत्कार से लोगों का उद्धार किया जाएगा।
शुभारंभ के अवसर पर आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय नरेला के सोमवीर शास्त्री जी के नेतृत्व में कन्याओं द्वारा स्पष्ट, शुद्ध और लयबद्ध मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ की विधिपूर्ण करवाई।जिससे वहां लोगों ने गुरुकुल के प्रशिक्षण की भूरी-भूरी प्रसंसा की।

इनका मिला अनुदान

राजीव दीक्षित स्वदेशी रक्षक संघ फरीदाबाद के मुख्य ट्रस्टी प्रवीण भाई गुप्ता ने वैदिक संस्कृति, गौमाता और स्वदेशी  अभियान की विस्तार से जानकारी देने के साथ राजीव दीक्षित वैदिक गुरुकुल के लिए हर समय सहयोग और स्पोर्ट करते रहने की भावना व्यक्त की।इसके साथ ही 5100₹ अनुदान भी प्रदान किया। संघ के महासचिव सुरेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
हरिपुर गौशाला के मुख्य अजय मान जी ने स्वयं की जगह पर शुभ कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने 2100₹ गुरुकुल को अनुदान भी दिया।णमोकार इंटरनेशनल फाउंडेशन की सीमा ठाकुर,डॉ राखी यादव,भगराज,सुधीर,उधम सिंह, श्रीमती अनिता मान,प्रधान रायसिंह मान, जयभगवान मान, हरिंद्र मान, लायक सिंह भदौरिया, रितिक भदौरिया,बिजेंद्र सिंह मान, पं.श्याम सुंदर,सुरेंदर जी आदि भी इस मौके पर उपस्थित रहे।संचालन  तथास्तु भव संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कोठरी ने किया।
Delhi News by Tathastu Network
Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago