दिल्ली Tathastu News अब्दुल हमीद फाउंडेशन के द्वारा Corona warrior award समारोह का आयोजन SDMC BOYS प्राइमरी स्कूल, छतरपुर मंदिर परिसर में किया गया. इस समारोह में ICMR के Spice Health मे कोविड-19 आर.टी. -पी.सी.आर. मोबाईल परीक्षण प्रयोगशाला मे कार्यरत सभी चिकित्सक, लैब टेक्निशियन, गार्ड व हाऊस कीपिंग स्टाफ को 24 घंटे फ्रंट लाईन मे सेवा देने के लिए परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद कोरोना योद्वा अवार्ड से सम्मानित किया गया.
संस्था के मानद् परामर्शक समाज सुधारक संजय भाई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी के.एल.गुप्ता, प्रख्यात विचारक ई.सूर्यकान्त शुभचिंतक, युवा चिन्तक हरीश शर्मा, युवा समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा एवं युवा व्यवसायी सुभाष यादव के गरिमामय उपस्थिति मे सेवा देने वाले सभी कोरोना वीरों को गुलदस्ता, प्रशस्ति पत्र एवं Corona warrior award देकर हौसला अफजाई की गई.
प्रयोगशाला के सीनियर साईन्टिफिक आफिसर डा.रिचा एवं डा.तनजिल ने सम्मानित किये जाने पर कहा कि आपलोगों की पहली संस्था है,जो हमलोगों के दिन-रात सेवा को प्रोत्साहित करने के लिए हमारे बीच आए है. आपका यह सद्भाव कभी भूल नही पाएंगे. इस प्यार और सम्मान के सबके आभारी हैं.
इस कोरोना वारियर्स अवार्ड [ Corona warrior award ] समारोह मे सभी लोग एक -दुसरे के अभिव्यक्ति से भावुक क्षणों को देख अभिभूत हो गए. उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा भी कोरोना काल में विभिन्न तरीकों से सेवा की गई थी. परामर्शक संजय भाई द्वारा राशन वितरण में निभाई गई भूमिका इतिहास बना रही है.