धर्म - कर्म

Vaishno Devi पहुंचे 13 हजार श्रद्धालु, कोरोना का डर ख़त्म

देश में कोरोना का वैक्सीनेशन अभी शुरू भी नहीं हुआ है। फिर भी धार्मिक पर्यटन रफ्तार पकड़ने लग गया है। कोरोनाकाल के नौ महीनों में पहली बार माता Vaishno Devi का दरबार श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ है। बाजारों में चहल-पहल दिख रही है। यहां बेस कैंप के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तीन दिन में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना काल में वैष्णो देवी दरबार में पहली बार बड़ी संख्या में श्रदालुओं के पहुँचने से यह साफ हो गया कि लोगों में कोरोना का डर ख़त्म हो गया है.
23 दिसंबर को 6500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा की। 25 दिसंबर की शाम यह आंकड़ा 10 हजार पार कर गया। 27 दिसंबर को तो कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा 13 हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की संख्या देख टूर ऑपरेटर और होटल इंडस्ट्री को आस बंधी है कि जल्द पहले जैसी रौनक होगी।

अंतरराज्यीय बसें शुरू नहीं होने से पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे

कोविड-19 की पाबंदियों के चलते पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही यात्रा की इजाजत थी। 1 नवंबर से रोज 15 हजार लोगों की लिमिट तय की गई। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते देख श्राइन बोर्ड स्पॉट रजिस्ट्रेशन करने लगा। हालांकि, अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू न होने और सीमित ट्रेनें होने से श्रद्धालु नहीं आ पा रहे हैं। कटरा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राकेश वजीर ने प्रशासन से अपील की है कि श्रद्धालुओं की लिमिट हटा दी जाए।

Vaishno Devi के लिए नए साल में रेलवे 5 ट्रेनें शुरू करेगा

हालांकि, नियमित ट्रेन सर्विस शुरू होने से भी श्रद्धालु बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे नए साल में पांच और ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। राकेश वजीर ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालु उसी दिन लौट रहे हैं। कुछ लोग ही होटल में रुक रहे हैं। एक होटल में सुपरवाइजर अंकुश कुमार बताते हैं, ‘रोज ग्राहकों के फोन आ रहे हैं। वे आना चाहते हैं, लेकिन बस सेवा नहीं होने से अटके हैं।’
उधर, श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने बताया कि नए साल पर विशेष पूजा के लिए औसतन 50 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। घर बैठे आरती के लाइव दर्शन के लिए मोबाइल ऐप और प्रसाद की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई थी। अब तक प्रसाद के 15 हजार पैकेट डिलीवर किए जा चुके हैं।
त्रिकूट पर्वत पर मौसम की पहली बर्फबारी
इधर, त्रिकूट पर्वत पर रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। शाम 5.30 बजे से शुरू हुई बर्फबारी आधे घंटे तक जारी रही। हालांकि, इससे दर्शन व्यवस्था पर असर नहीं पड़ा।
Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago