माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने Blue Tick Verification का प्रोसेस फिर से आज शुरू कर दिया है. पिछले कई सालों से यूजर्स के लिए Blue Tick Verification Twitter ने बंद कर रखा था. जो एक वेरिफाइड अकाउंट (Verified Account) चाहता है उसके लिए अब इंतजार ख़त्म हो गया है. अब वो खुद अपने अकाउंट को वेरीफाइ करा सकेगा.
twitter की और से पहले ही घोषणा हो चुकी है, ट्विट्टर ने आज से Blue Tick Verification का प्रोसेस शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज ट्विटर ने ट्वीट के जरिए सभी वेरिफाइड अकाउंट होल्डर्स से कहा है कि अपना स्टेट्स चेक करें. जो Twitter Account एक्टिव नहीं होंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा.
Twitter के अनुसार, किसी भी अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए उस अकाउंट का ऐक्टिव होना जरूरी है. साथ ही साथ वह अकाउंट जिस यूजर का है, वह एक चर्चित (notable) चेहरा होना चाहिए. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने इसके लिए कुल 6 तरह की कैटेगरी बनाई है.
ट्विट्टर ने बताया कि उसे इनके अलावा कई और अकाउंट्स को इसमें शामिल करने का सुझाव मिला है. इन अकाउंट्स में शिक्षा के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोग, साइंटिस्ट्स और धार्मिक गुरु आदि शामिल हैं. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म इन कैटेगरी को साल के अंत तक शामिल कर सकता है. फिलहाल ये सभी ऐक्टिविस्ट और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हैं.
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने यह भी बताया कि कई वेरिफाइड अकाउंट्स जो अब इसके लिए योग्य नहीं हैं, उनके वेरिफाइड स्टेटस को हटाया जाएगा. उदाहरण के तौर पर वे यूजर जो पहले किसी सरकार का हिस्सा रहे हैं, मगर अब वे सरकार से संबंध नहीं रखते हैं, उनका ब्लू टिक वेरिफिकेशन हटाया जा सकता है. साथ ही चर्चित लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनके अकाउंट्स से भी अब ब्लू टिक वेरिफिकेशन हटाया जा सकता है. बता दें कि नवंबर 2017 में ट्विटर ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन प्रोसेस को बंद कर दिया था, जिसे अब फिर से शुरू किया गया है.
सोशल साईट Twitter ने इसके लिए एक पोर्टल बनाया है जहां यूजर को अपने कुछ डॉक्यूमेंट्स और निजी जानकारियां सबमिट करनी होती हैं. अगर आप भी ट्विटर की बताई गई 6 कैटेगरी में आते हैं, तो आप ब्लू टिक के लिए आवेदन कर सकते हैं. नीचे इसका तरीका दिया जा रहा है –
भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More
Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More
दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More
स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More