सामाजिक

TATHASTU BHAVA बना हजारों बेसहारों का सहारा

TATHASTU BHAVA ने  लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया के द्वारा पूरे भारत मे पहुंचाई राहत सामग्री
19 लाख से ज्यादा फूड पैकेट वितरित किए
दिल्ली
कहते हैं बीज छोटा होता है पर वही विराट वृक्ष का रूप धारण करता है। हीरा छोटा होता है पर उसी के द्वारा बड़े – बड़़े पहाड़ों को काटा जाता है। वैसे ही कोंरोना जैसी महामारी के समय एक छोटा सा एन.जी.ओ. TATHASTU BHAVA के द्वारा एक विराट पहल की गई और सोशल मीडिया का सम्यक उपयोग कर लॉकडाउन के समय हजारों बेसहारों का सहारा बनते हुए उन तक राहत साम्रगी पंहुचवाई।
तथास्तु भव संस्था के अध्यक्ष और गंगाशहर  बीकानेर निवासी दिल्ली प्रवासी जितेन्द्र कोठारी ने बताया कि हमारी संस्था और फाईट अगेंस्ट कोविड-19 गुप ने मिलकर हजारो किलो ग्राम राशन और फूट पैकट जरूरत मंद लोगों तक पहुचाये हैं। उन्होने कहा कि फेसबुक, ट्विटर और टेलीग्राम के माध्यम से आने वाली रिक्वेस्ट को जांच कर उन तक राज्य सरकार, स्वयं सेवी संस्थाओं के हजारों कार्यकत्ताओं के माध्यम से सही जगह और सही समय पर साम्रगी पहुंचायी जाती थी।

संगठन में शक्ति

जितेन्द्र कोठारी ने पूरे देश में समन्वय के इस कार्य को आंजाम देने वालों की चर्चा करते हुए बताया कि फाईट अग्रेंस्ट कोविड-19 गुप में प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर, यूपीएस सी की तैयारी करने वाले विद्यार्थी और सैकड़ों स्वंय सेवी  सस्थाओं को जोड़ा गया। प्रत्येक सस्था और प्रशासनिक अधिकारियों के अपने नेटवर्क का उपयोग कर उनके क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों की जरूरतों को पूरा किया गया। उन्होनें बताया कि गुप में विशेषज्ञ एलोपैथी और आयुर्वेदिक डॉक्टरों के द्वारा कोरोना के लक्षणों वाले प्रारंभिक दौरे के लोगों को चिकित्सीय सलाह भी प्रदान की गई। जिससे शुरुआत में ही इस महामारी की चेपेट मे आने से अपने आपको बचाया जा सका।

तथास्तु भव के मुख्य कार्यकर्त्ता रहे योगेश गर्ग , जो अभी आई.एफ.एस अफसर के तौर पर नियुक्त हुए हैं,  ने बताया कि संगठन मे शक्ति होती है , यह केवल सुना था पर इस महामारी के समय हमने सबको मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया और यह प्रेरणा क्रियान्वित होते देखकर उस संगठन की शक्ति का साक्षात अहसास किया ।

करोल बाग दिल्ली मे वितरण के कार्यों  को संचालित  करने वाले इस गुप के कार्यकर्ता अग्निवेश, छतरपुर से सुरजीत राणा , पूर्वी दिल्ली से सादाब , मुम्बई से अंकिता राउत ,  राजस्थान के बीकानेर से सत्यन्द्र सिंह राजावत , अलवर से निकिता सिंह, मथुरा से दीपक गौर ,  झांसी से हिमांशु राजन इन सभी का कहना था कि इस वैश्विक समस्या  के समय यतकिंचित हम सहयोग कर पाये यह हमारे लिए गौरव की बात है। हम देश के लिए  सम्प्रदायिक भेद भाव भूलाकर साथ आये और एक-दूसरे का सेतु बनाकर समस्या का समाधान किया , इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती हैं।

19 लाख से ज्यादा फूड पैकेट का हुआ वितरण

जितेन्द्र कोठारी ने बताया कि इस ग्रुप की तरफ से अभी तक 19,95,700 राशन और फूड पैकेट का वितरण किया जा चुका है । महाराष्ट्र में 7,43,750 , दिल्ली में 2,29,950, राजस्थान में 31,500, तेलंगान में 2,83,500, उत्तर प्रदेश में 2,74,050 , वेस्ट बंगाल में 84,000 , गुजरात में 78,750, हरियाणा में 53,900 , बिहार में 26,250, उड़ीसा में 7700 , आसाम में 3150, पंजाब में 10,850 , छत्तीसगढ़ में 3500, तमिनाडु में 21,000, कर्नाटक में 47,250 झारखंड में 14,000, ऑनलाइन 82,600 आदि राज्यो में  फूड  पैकेट्स का वितरण किया गया।

क्या करता है TATHASTU BHAVA NGO

  TATHASTU BHAVA संस्था के अध्यक्ष जितेंन्द्र कोठारी ने बताया कि हमारी संस्था ट्रस्ट एक्ट मे 2014 को रजिस्टर करवाई गई थी। पीछले 5 वर्षों  मे हमने शिक्षा, चिकित्सा और प्रतिभा विकाश पर कार्य किया है। स्लम की प्रतिभाओं को विश्व मंच तक लाने के लिए तैयार करते है। संस्था इसके लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम और मंचीय कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होनें बताया कि यह संस्था नोन गवरमेंट ऑर्गनाइजेशन है। अभी तक किसी भी गतिविधि के लिए सरकार की सहायता नही ली गई हैं। संस्था के पास नीति आयोग का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और 80 G का सर्टिफिकेट भी उपलब्ध हैं। 80 G के कारण डोनेशन देने वालों को टैक्स छूट प्राप्त होती हैं।

कहां-कहां हैं तथास्तु भव की ब्रांच

  संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी के अनुसार संस्था दिल्ली  में अपना मुख्य कार्यलय रखती हैं। उसके बाद हरियाणा के हिसार, राजस्थान के बीकानेर और उदयपुर मे ब्रांच खोली गई हैं। जयपुर,  मुम्बई, पुना और कोलकत्ता मे ब्रांच खोलने की योजना चल रही है। इन ब्रांचेज में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्लम एरिया में जाकर  गतिविधि चलाई जाती है।

कौन-कौन जुड़े हैं इस अभियान में

संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी ने बताया कि कोरोना महामारी के समय हेल्प करने वाले फाईट अगेंस्ट कोविड-19 गुप में डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर नितिन, यूपी के आई.ए.एस. अफसर शिव शर्मा,  दिल्ली की आई ए एस तनु जैन , बिहार रेवन्यू सर्विस के मयूर, पुना के आई. आर. एस. मुकुल ,  गुजरात केडर के आई पी एस विजय, हरियाणा के आई.एफ.एस योगेश गर्ग, फिजिसियन डॉक्टर प्रेमजीत सिंह , डॉक्टर शोभांगी , डॉक्टर स्नेह , डॉक्टर सोनल , डॉक्टर जितेन्द्र पांडे ,  डॉ. आशीष चड्डा  सहित सैकड़ों स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण सेतु का काम कर रहे हैं।
Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago