सामाजिक

Kushum Lunia आल मिडिया कांउसिल द्वारा सम्मानित

आल मिडिया काउंसिल द्वारा कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय सम्मान समारोह में Kushum Lunia को सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री रामनिवासजी गोयल स्पीकर दिल्ली विधानसभा, अतिविशिष्ट अतिथी सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री नरेश चंद्र बंसल जी, विशिष्ट अतिथि श्री रामचन्द्र जांगडा सांसद राज्यसभा ,श्री सुशील गुप्ता सांसद राज्यसभा,श्रीमती गीता शाक्य सांसद राज्यसभा  के साथ साथ अनेक विशिष्ट हस्तियां उपस्तिथ थी।मंचासीन महानुभावों का सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा तथा महासचिव श्री मनोज जोशी ने किया।
डॉ.कुसुम लुनिया ( मन्त्री-अणुव्रत समिति दिल्ली ) को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आल मिडिया कोन्सिल द्वारा यहाँ नवाजा गया। डॉ.लुनिया को शॉल उढाया सांसद गीता जी ने तथा प्रतीक चिन्ह भेट किया माननीय स्पीकर श्री रामनिवास जी गोयल ने।डॉ.धनपत लुनिया के साथ इस सम्मान को स्वीकारते हुए उन्होने इस हेतु काउसिंल का आभार ज्ञापित किया तथा  इस सम्मान को कोरोना वारियरस् को समर्पित किया।
मिडिया, पत्रकारिता, समाजसेवा , रंगमंच व चिकित्सा क्षेत्र के अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी यहा सम्मानित किया गया। माननीय रामनिवास जी ने इस वैश्विक महामारी में इस तरह के उत्साहवर्धक आयोजन हेतु कांउसिल को बधाई दी।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी है Kushum Lunia

आचार्य तुलसी के अनुव्रत आन्दोलन से जुडी कुसुम लुनिया बहुमुखी प्रतिभा की धनी है. वे साहित्य के क्षेत्र में तो अपनी उल्लेखनिय सेवाए दे ही रही है. इसके साथ ही मंच सञ्चालन हो या संस्थाओं का नेतृत्व करना हो किसी में पीछे नही रहती. हर एक जिम्मेदारी को बड़ी कुशलता से संभालती है. जैन समाज की महिलाओं के संगठन में भी सक्रीय रहती है. सामाजिक सेवा के लिए हमेशा तत्पर है.

राजनितिक और मीडिया स्तर पर भी अच्छी पहचान रखने वाली कुसुम लुनिया के राजनीति में आने की भी चर्चाए चलती रहती है. नैतिकता के आन्दोलन अणुव्रत को राजनितिक लोगो तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. मीडिया जगत के लोगो को अणुव्रत के नियमों ढाल कर उनके जीवन को नशामुक्त बनाने भी आगे रहती है.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago