खेल - खिलाडी

India vs England पहाड़ जैसे लक्ष्य को देख लड़खड़ाई इंग्लेंड

चेन्नई में India vs England के बीच खेले जा रहे दुसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 482 का विशाल टारगेट दिया. पहाड़ जैसे विशाल लक्ष्य को देख इंग्लेंड के बल्लेबाज लड़खड़ा गए. India vs England के बीच चल रही इस टेस्ट सीरिज में पहला टेस्ट इंग्लेंड ने जीता था. उस हार का हिसाब चुकता करने को बेताब भारतीय खिलाडी पुरे दबदबे के साथ खेल रहे हैं. भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के तीन विकेट झटक लिए हैं.  तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान जो रूट 2 और डैनियल लॉरिंस 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय गेंदबाज अक्षर पटेल ने 2 और आर अश्विन ने 1 विकेट लेकर इंग्लेंड को बैकफुट पर ढकेल दिया है.

इस India vs England टेस्ट की दूसरी पारी में आर. अश्विन ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. पहली पारी में 5 विकेट झटकने वाले अश्विन ने करियर का पांचवां शतक लगते हुए 14 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने विराट कोहली के साथ 7 वें विकेट के लिए 96 रन जोड़े.

विराट कोहली 62 और अश्विन की पारी की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य रखा. भारत ने पहली पारी में 329 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी के आधार पर भारत को 195 रनों की बढ़त मिली. इसके आलावा रोहित शर्मा ने 26, मोहम्मद सिराज ने नाबाद 16, शुभमन गिल ने 14 और अजिंक्य रहाणे ने 10 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और मोइन अली को चार-चार विकेट और ऑली स्टोन को एक विकेट मिला.

India vs England टेस्ट में अश्विन को भाग्य का मिला साथ

आर. अश्विन को Ind Vs Eng 2nd Test में भाग्य का बहुत बड़ा साथ मिला. रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी में 5 विकेट झटके और फिर दूसरी पारी में शतक जड़ा. पर इस शतकीय पारी में उनको दो जीवनदान भी मिले. चेन्नई की जिस पिच पर दूसरी पारी में टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, वहीं रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बेहतरीन बल्लेबाजी से फैंस की वाहवाही लूटी.

तीसरे दिन टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) बड़े ही अजीबो-गरीब तरीके से रन आउट हो गए. पुजारा के रन आउट (Run out) होने का तरीका काफी अनलकी रहा, जिसके बाद उनका ये वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, हुआ यूं कि 19वें ओवर में इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली गेंदबाजी के लिए आए. इस ओवर में मोईन अली की आखिरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा एक रन चुराने के लिए क्रीज से आगे निकल गए, लेकिन शॉर्ट लेग पर खड़े ओली पोप ने विकेटकीपर बेन फोक्स की तरफ थ्रो कर दिया. पुजारा कदमों का इस्तेमाल कर क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे. पुजारा ने क्रीज में वापस लौटने की कोशिश की, लेकिन उनका बल्ला क्रीज में अटक गया और हाथ से छूट गया. इसके बाद बेन फोक्स ने उन्हें रन आउट कर दिया.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago