खेल - खिलाडी

IND vs AUS डे नाईट टेस्ट, भारत ने ली 62 रनों की बढ़त

IND vs AUS के पहले टेस्ट मैच में भारत ने 62 रनों की बढ़त बना ली है. भारत ने दुसरे दिन आस्ट्रलिया को 191 रनों पर समेट दिया. डे नाईट टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने संयुक्त सराहनीय प्रदर्शन किया. भारतीय खिलाडियों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे कंगारू असहाय नज़र आये. अश्विनी ने 4 , उमेश यादव ने 3 , जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटक कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को समेटने में अहम् भूमिका निभाई. इस दे नाईट के दुसरे दिन का खेल ख़तम होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 9 रन पर पहला विकेट खो दिया था. पहली पारी की 53 रनों की बढ़त के साथ कुल 62 रनों की बढ़त हो गई. India vs Australia Pink Ball Test Match में भारत का पलड़ा भारी लग रहा है.

एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में इंडिया ने 244 रन बनाए थे. उसके बाद आस्ट्रलिया की पारी को जल्दी ख़त्म कर मैच अपनी गिरप्त में ले लिया. पहली पारी में कप्तान कोहली ने 74, पुजारा ने 43 , रहाणे ने 42 रन बनाये . इसके आलावा कोई बल्लेबाज खास नही कर पाया. गेंदबाजों ने लाज बचाई. दूसरी पारी में पृथ्वी शो ने अपना विकेट गवां दिया. बल्लेबाजों की नाकामयाबी पर फैन्स ने twitter पर मजाक भी उड़ाया. एक समय था जब विराट कोहली शतक की तरफ बढ़ रहे थे . लेकिन रहाणे के कारण रन आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तो की तरह ढह गई.

IND vs AUS मैच में अश्विन का रहा दबदबा

आस्ट्रलिया पारी में मार्नस लाबुशेन (47) और टिम पेन (नाबाद 73) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. अश्विन ने सबसे पहले स्टीव स्मिथ (1) फिर ट्रेविस हेड (7) उसके बाद डेब्यू कर रहे कैमरन ग्रीन (11) को भी पवेलियन भेज दिया. इसके बाद अश्विन ने नाथन लियोन (10) को भी आउट कर दिया. दिन के पहले सत्र में बुमराह ने मैथ्यू वेड (8) और जो बर्न्‍स (8) को आउट किया.

दूसरा सत्र में अश्विन ने पहले स्मिथ को स्लिप पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया. स्मिथ 29 गेंदों पर एक रन बना पाए. फिर अश्विन ने ट्रेविस हेड (7) को अपनी ही गेंद पर कैच किया. डेब्यू कर रहे कैमरन ग्रीन (11) से ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी उम्मीद लगाए बैठी थी. अश्विन की एक छोटी गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेला और कोहली ने शॉर्ट मिडविकेट पर उनका शानदार कैच लपका. यहां ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65 रनों पर चार विकेट हो गया.

तीसरे सत्र में उमेश ने लाबुशेन को तीन रनों से अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. 119 गेंदों पर लाबुशैन ने 47 रन बनाए. कप्तान टिम पेन हालांकि यहां अंत तक खड़े रहे और 99 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्हीं के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 111 रनों से 192 रनों तक का सफर तय किया.

इस दौरान पैट कमिंस (0) को उमेश ने आउट किया. मिशेल स्टार्क (15) रन बनाकर रन आउट हुए. नाथन लियोन (10) को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया. उमेश ने जोश हेजलवुड (8) को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago