फ़ाइल फोटो
तथास्तु की Cricket News में आपको बता दें कि मेलबोर्न में IND vs AUS के बीच खेले जा रहे टेस्ट में भारत जीत की और बढ़ रही है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर 131 रनों की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद आस्ट्रलिया के 6 बल्लेबाजों को 133 रन पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. भारत ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (112) के आकर्षक शतक और रवींद्र जडेजा (57) के अर्धशतक की मदद से पहली पारी में बढ़त के बाद गेंदबाजों के करिश्माई प्रदर्शन से आस्ट्रलिया को बेकफुट पर ला दिया है. भारत ने सुबह पांच विकेट पर 277 रनों से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन पहले सत्र में 49 रन जोड़े और बाकी बचे पांचों विकेट गंवाए. परन्तु आस्ट्रलिया ली पारी में 1 रन के अन्तराल में गेंदबाजो द्वारा 3 विकेट चटकाने से मैच में नई जान आ गई. Cricket News
भारतीय गेंदबाजो ने कमाल का स्पेल किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 98 रन था जो मैथ्यू वेड (40), ट्रेविस हेड (17) और कप्तान टिम पेन (1) के आउट होने से छह विकेट पर 99 रन हो गया. ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (नाबाद 17) और पैट कमिंस (नाबाद 15) ने दिन के बाकी बचे 18 ओवरों में कोई विकेट नहीं गिरने दिया. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तक 34 रन जोड़े हैं. भारत की तरफ से जडेजा ने दो, जबकि उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने एक- एक विकेट लिया है.
इससे पहले भारतीय पारी में रहाणे की शतकीय पारी का रन आउट होने से अंत हुआ. वह टेस्ट मैचों में पहली बार रन आउट हुए. उन्होंने 223 गेंदें खेलीं तथा 12 चौके लगाए. रहाणे ने जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की. जडेजा की 159 गेंदों की पारी में तीन चौके शामिल हैं. जडेजा जब अर्धशतक से एक रन दूर थे तब उन्होंने शार्ट कवर पर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े. रहाणे ने उन्हें वापस नहीं भेजा और आगे बढ़ गए पर समय पर क्रीज तक नहीं पहुंच पाए. जडेजा की ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने उनकी शार्ट पिच गेंदों से कड़ी परीक्षा ली. उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की. इसके बाद मिशेल स्टार्क (78 रन देकर तीन विकेट) की एक शॉर्ट पिच गेंद पर पुल करके उन्होंने डीप मिडविकेट पर कैच दिया.
भारत के निचले क्रम के अन्य बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाए. अश्विन ने 14 रन बनाए. नाथन लियोन (72 रन देकर 3) और जोश हेजलवुड (47 रन देकर 1) ने भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने में देर नहीं लगाई.
भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More
Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More
दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More
स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More