खेल - खिलाडी

ब्रिसबेन टेस्ट में सुंदर और शार्दुल ने रचा इतिहास

AUS vs IND 4th Test: ब्रिसबेन टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अपने दम पर भारत की डूबती नया को किनारे तक पहुँचाया. दोनों ने 7 वें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी कर मैच दूसरी बड़ी साझेदारी अपने नाम की. दोनों के बीच हुई यह पार्टनरशिप ब्रिसबेन के गाबा में भारत की ओर से 7वें विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है. दोनों ने संघर्ष भरी बल्लेबाजी करके कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

ज्ञात रहे इस मैदान पर साल 1991 में कपिल देव और प्रभाकर ने 7वें विकेट के लिए 58 रन की पार्टनरशिप की थी. इसके अलावा अश्विन और धोनी ने साल 2014 में इस मैदान पर 7वें विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे. रवि शास्त्री और प्रभाकर ने साल 1991 में इस मैदान पर 7वें विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की थी.

भारत ने आस्ट्रेलिया के 369 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को 336 रन बनाकर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 33 रनों की बढ़त बनाई. सुंदर 62 और शार्दुल 67 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे जिसमें लाबुशेन ने शानदार शतक जड़ा था. दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्द खत्म हो गया था. ऐसे में आज तीसेर दिन का खेल आधे घंटे पहले शुरू हुआ था. भारत की टीम की ओर से ऊपरी क्रम के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए.

सुंदर ने रचा इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार आगाज करने वाले सुंदर ने एक बड़ा इतिहास दोहरा दिया है. सुंदर भारत के केवल दूसरे ऑलराउंडर बने हैं जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर डेब्यू टेस्ट खेलते हुए 3 विकेट और अर्धशतक जमाने का कारनामा हो. वॉशिंगटन सुंदर से पहले साल 1947 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के दत्तू फडकर (Dattu Phadkar) ने डेब्यू किया था और अपने डेब्यू टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए थे तो वहीं गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे. इन दो भारतीय के अलावा ऐसा कारनामा टेस्ट में इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी कर चुके हैं. वे क्रिकेटर टिच फ्रीमैन, फ्रैंक फोस्टर और लिन ब्रंड थे.

सुंदर और शार्दुल के चर्चे

ब्रिसबेन टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन के खेल के बाद हर मंच पर शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के चर्चे हैं. और हों भी आखिर क्यों न! दोनों ने वह काम कर दिखाया, जिसकी चर्चा आने वाले कुछ दिनों तक ही नहीं, बल्कि हमेशा ही एक मिसाल के रूप में दी जाएगी.

अगर यह कहा जाए कि वॉशिंगटन और शार्दूल ने सातवें विकेट के लिए 123 रन जोड़कर काफी हद तक भारत के लिए मैच और सीरीज बचा दी, तो एक बार को गलत नहीं होगा. ऐसा बेहतरीन प्रयास जिसका उदाहरण आने वाले समय में तब-तब दिया जाएगा, जब-जब भारतीय टीम संकट में होगी. और यही वजह रही कि दोनों ही खिलाड़ी तीसरे दिन सोशल मीडिया पर छा गए. तमाम दिग्गजों से लेकर प्रशंसकों ने सभी ने एक ही सुर में दोनों की कोशिशों को सराहा.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago